![]()
सीतापुर में आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार देर शाम को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ किरण एस. ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और शासन की प्राथमिकताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान आईजी रेंज ने लंबे समय से लंबित चल रही विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मुकदमे का निष्पक्ष जांच के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। महिला अपराधों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आईजी ने स्पष्ट किया कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपराधियों को सजा दिलाने पर दिया जोर बैठक में न्यायालयों में लंबित मुकदमों की प्रभावी पैरवी पर भी चर्चा हुई। आईजी ने कहा कि गवाहों की समय पर पेशी और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य करे। मोहर्रम और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। आईजी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रूट मार्च करने, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि दोनों पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। जनता के प्रति संवेदनशील, अपराधियों के प्रति सख्ती बैठक के अंत में आईजी ने कहा कि पुलिस का व्यवहार आम जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए,जबकि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती बरती जाएगी। बैठक में एसपी अंकुर अग्रवाल सहित एएसपी आलोक सहित सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
Source link
आईजी किरण एस. ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक:मोहर्रम, कांवड़ यात्रा पर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश, लंबित विवेचनाओं पर दिया जोर