स्कूल जाते समय नहर में गिरे शिक्षक, सुराग नहीं मिला:बंदर से टकराई बाइक, रेलिंग तोड़कर शारदा नहर में गिरे; NDRF-फ्लड पीएसी जुटी


हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल जाते समय शारदा नहर में गिरे सहायक अध्यापक अवनीश पटेल (29) का 12 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका। देर रात तक NDRF, फ्लड पीएसी, मल्लावां पुलिस और स्थानीय गोताखोर शिक्षक की तलाश में जुटे रहे। नहर में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण सर्च ऑपरेशन में टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी अवनीश पटेल (29) पुत्र शिवपाल बालामऊ के पैरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वह रोज की तरह बाइक से स्कूल पढ़ाने के लिए निकले थे। संडीला मार्ग पर गौसवा शारदा नहर के पास अचानक उनकी बाइक के सामने एक बंदर आ गया।
बंदर से टकराने के बाद बाइक बेकाबू हो गई और पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर के बाद अवनीश बाइक समेत नहर के गहरे पानी में गिर गए। तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गए। हादसे में बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने शुरू की तलाश हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शिक्षक को बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मल्लावां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में अवनीश की तलाश शुरू कराई।
बाद में फ्लड पीएसी और NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची। टीमों ने नहर में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर रात तक शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार में मचा हड़कंप हादसे की जानकारी मिलते ही अवनीश के परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शिक्षक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए रहे। रात करीब 9 बजे तक पुलिस और बचाव टीमें नहर में तलाश करती रहीं।
सीओ बिलग्राम रामसूरत सोनकर ने बताया कि शिक्षक की तलाश के लिए फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। NDRF की टीम भी सर्च ऑपरेशन में जुटी है। अभी तक शिक्षक का पता नहीं चल सका है। मौके पर हालात सामान्य हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *