![]()
बरेली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बरेली और इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में शनिवार को CH-3, IMA भवन में क्लिनिकल मीटिंग हुई। इसमें डॉक्टरों को कैंसर के इलाज, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी में आए नए बदलावों और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऑन्कोलॉजी नेटवर्क के CEO और क्लिनिकल हेड डॉ. हारित चतुर्वेदी ने ‘कैंसर ट्रीटमेंट इन 2026- पिछले 5 वर्षों में कितना बदलाव आया’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल हो रहे नए विकल्पों और तकनीकों के बारे में बताया। जीआई सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के लीड कंसल्टेंट डॉ. निखिल अग्रवाल ने आधुनिक सर्जिकल तकनीकों पर जानकारी साझा की। वहीं गायने ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. पाखी अग्रवाल ने बताया कि जटिल स्त्री रोग संबंधी कैंसर के इलाज में रोबोटिक सर्जरी किस तरह मददगार साबित हो रही है। डॉक्टरों के सवालों के दिए जवाब कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्थानीय चिकित्सकों के सवालों के जवाब भी दिए। नई तकनीकों के इस्तेमाल, कैंसर सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा हुई। IMA बरेली के वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. गिरीश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से डॉक्टरों को चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों और तकनीकों की जानकारी मिलती रहती है। IMA अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव और मानद सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन के लिए भविष्य में भी ऐसे वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. अर्जुन अग्रवाल, डॉ. नीरा अग्रवाल, डॉ. नासिर और डॉ. भूपकिशोर समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
Source link
आईएमए बरेली और अपोलो की साझा क्लिनिकल मीटिंग:कैंसर उपचार-रोबोटिक सर्जरी की आधुनिक तकनीकों पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार