![]()
सीतापुर में शनिवार शाम करीब 7 बजे निर्माणाधीन छज्जे की शटरिंग अचानक खिसकने से हादसा हो गया। छज्जा भरभराकर गिरने से उसके मलबे में दबकर 45 वर्षीय मूकबधिर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामला बिसवां कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव का है। शटरिंग की बल्लियां खिसकने से गिरा छज्जा ग्राम चांदपुर निवासी संगीता पत्नी राकेश यादव शनिवार शाम घर के अंदर कमरे के बाहर से गुजर रही थीं। इसी दौरान निर्माणाधीन छज्जे की शटरिंग में लगी बल्लियां अचानक खिसक गईं। बल्लियों के सहारे टिका छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से संगीता मलबे के नीचे दब गईं। परिजनों ने मलबा हटाकर निकाला हादसा होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने निर्माणाधीन छज्जे और शटरिंग की स्थिति का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी जुटाई। महिला के मूकबधिर होने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
सीतापुर में शटरिंग खिसकने से निर्माणाधीन छज्जा गिरा:मलबे में दबकर मूकबधिर महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर