ईस्टर्न पेरिफेरल पर पलटी कर्मचारियों से भरी बस-14 घायल:30 कर्मचारी थे सवार, ग्रेटर नोएडा में 4 घायल; सामने आए वाहन को बचाने में हुआ हादसा


ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम कर्मचारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 14 कर्मचारी घायल हो गए। बस में करीब 28-30 कर्मचारी सवार थे। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिम्स अस्पताल भेजा गया। राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दादरी पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे थाना दादरी क्षेत्र में हुआ। बस कासना से दादरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस के आगे चल रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक स्टीयरिंग मोड़ दिया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही दादरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिम्स अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में किसी की हालत गंभीर नहीं है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर पलटी बस को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *