अश्लील वीडियो वायरल होने से आहत लड़की ने दी जान:ब्लैकमेलिंग और शादी के दबाव से परेशान थी, दो आरोपी हिरासत में


बलिया में मनियर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को 15 साल की लड़की ने आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मनियर थाना इलाके के मोहल्ला निवासी महिला ने शिकायत में बताया, गांव के ही जाहिद ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर वीडियो कॉल के माध्यम से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। आरोप है कि इसके बाद वह लड़की पर शादी का दबाव बनाने लगा और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। गांव में वीडियो फैलाने का भी आरोप परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो बेटी के मोबाइल पर भेजने के साथ ही गांव के कई लोगों तक भी पहुंचा दिया। आरोप यह भी है कि वह स्वयं भी लोगों को वीडियो दिखा रहा था। इससे बेटी तनाव में आ गई थी। लड़की ने फांसी लगाकर दी जान शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लड़की ने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से जिला अस्पताल और बाद में वाराणसी रेफर किया गया। हालांकि परिजन उसे मऊ ले गए। यहां शाम करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई। पहले से दर्ज था मुकदमा एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया- 31 जुलाई को पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना मनियर में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। दो आरोपी हिरासत में, जांच जारी लड़की की मौत के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मुख्य आरोपी जाहिद समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *