![]()
अलीगढ़ जंक्शन पर शनिवार रात एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हावड़ा की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन से गिरने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। RPF पोस्ट अलीगढ़ को महिला कांस्टेबल भोती गुर्जर और डिप्टी एसएस अलीगढ़ की ओर से घटना की सूचना मिली। इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पवनवीर सिंह और कांस्टेबल जागेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को ऑपरेशन सेवा के तहत मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान अमन शर्मा पुत्र सत्यवान शर्मा के रूप में हुई है, जो प्रेम चौक, साहिबाबाद, अलीगढ़ के निवासी हैं। उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बाद में उनके भाई आकाश शर्मा के पहुंचने पर युवक को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, युवक के पास कोई यात्रा टिकट या यात्रा संबंधी प्रमाण पत्र नहीं मिला। स्टेशन मास्टर द्वारा इस संबंध में फॉर्म-1 जारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
Source link
अलीगढ़ जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक:RPF ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, इलाज के बाद परिजन को सौंपा