अयोध्या रामनवमी मेला: श्रद्धालुओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू:परिवहन निगम ने 30 बसें लगाईं, 28 मार्च तक चलेंगी


अम्बेडकरनगर से अयोध्या रामनवमी मेले के लिए श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को रवाना हुआ। श्रीराम लला के दर्शन और पवित्र सरयू नदी में स्नान के लिए परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा शुरू की है। पहले दिन 15 रोडवेज बसें ‘जयश्रीराम’ का जयकारा लगाते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गईं। परिवहन निगम ने रामनवमी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 30 बसों के संचालन की व्यवस्था की है। यह विशेष बस सेवा 28 मार्च तक जारी रहेगी। गुरुवार को अकबरपुर डिपो से शाम चार बजे तक 15 बसों को अयोध्या भेजा गया। शेष 15 बसें शुक्रवार सुबह छह बजे से संचालित की जाएंगी। शुक्रवार को अयोध्या जाने वाली ये बसें सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर उपलब्ध रहेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के महिला एवं वृद्ध यात्रियों को अपने क्षेत्र से सीधे अयोध्या पहुंचने की विशेष सुविधा मिलेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या रामनवमी मेले के लिए विशेष रोडवेज सेवा शुरू की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि गुरुवार को 15 बसें श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंची हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *