CM यादव के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी,9 मौतें:छिंदवाड़ा में 30 से ज्यादा घायल; एक का हाथ कटकर अलग, कई के सिर फूटे


मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर फूटे हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 41 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। बताया गया है कि बस चौरई तहसील में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। मौके पर डॉक्टरों की टीम और पुलिस, राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। देखिए, तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है…..

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *