![]()
अमेरिका में अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या के मामले में वांटेड सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन शर्मा को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एकता थाना क्षेत्र के कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1202 में छिपा हुआ था। हैदराबाद के थाना लल्लागुड़ा की पुलिस उसकी तलाश में आगरा पहुंची थी। गिरफ्तारी के बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष भास्कर मणि त्रिपाठी की अदालत ने आरोपी को हिरासत में रखने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि आरोपी को अमेरिका में जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका ने आरोपी को भारत से वापस भेजने का अनुरोध किया है। तेलुगु महिला की चाकू से हत्या का आरोपयह मामला अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के हॉवर्ड काउंटी के कोलंबिया इलाके में 27 वर्षीय तेलुगु महिला निकिता गोडिशाला की हत्या से जुड़ा है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, निकिता की हत्या 31 दिसंबर, 2025 से 2 जनवरी, 2026 के बीच हुई थी। आरोप है कि उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा ने चाकू मारकर उसकी हत्या की और वारदात के बाद अमेरिका से भारत भाग आया। अमेरिकी अधिकारियों ने अर्जुन पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। निकिता के पिता ने भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी और अर्जुन के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। हैदराबाद से आगरा पहुंची पुलिस
सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया कि अर्जुन शर्मा हैदराबाद के लल्लागुड़ा थाने में दर्ज एक एफआईआर में भी संदिग्ध था। जांच के दौरान उसके आगरा स्थित पते पर नोटिस भी भेजा गया था। इसके बाद अमेरिका की ओर से जारी गैर-जमानती वारंट पर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। जानकारी के अनुसार अर्जुन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और 15 दिन पहले ही आगरा आया था। उसने शंकर ग्रीन अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लिया था और फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। दो दिन पहले हैदराबाद पुलिस आगरा आई और डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास से संपर्क किया। इसके बाद थाना एकता पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अब भारत में उसके प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Source link
अमेरिका में प्रेमिका की हत्या कर आगरा में छिपा आरोपी:फ्लैट से गिरफ्तार सॉफ्टवेयर इंजीनिय,अब प्रत्यर्पण की तैयारी