अमेठी में युवक ने साढ़ू पर चाकू से हमला किया:गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर, आरोपी की तलाश जारी


अमेठी में एक बहुभोज कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने अपने साढ़ू पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साढ़ू को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित वार्ड नंबर 6 में आज रात हुई। सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र का निवासी रोहित विश्वकर्मा बहुभोज में पहुंचा और अपने साढ़ू विजय बहादुर विश्वकर्मा पुत्र जग प्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय बहादुर को तत्काल परिजन मुसाफिरखाना सीएचसी ले गए। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। एसएचओ विवेक सिंह के अनुसार, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी युवक ने अपने साढ़ू पर हमला कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *