![]()
फतेहपुर में शराब ठेके के सामने हुए पुश्तैनी जमीन विवाद में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष दुबे के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव का है। शराब ठेके के सामने हुई फायरिंग यह घटना तब शुरू हुई जब मनीष दुबे का बेटा वैभव शराब ठेके के सामने से गुजर रहा था। ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद के बेटों से वैभव की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वैभव की ओर से मनीष दुबे और कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सेल्समैन गोवर्धन निषाद ने भी ठेके के मालिक अमन सिंह और मनु सिंह को फोन कर बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान मनु सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी, जो मनीष दुबे को लगी। गंभीर रूप से घायल मनीष दुबे को पुलिस और परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मनीष के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अमन सिंह और मनु सिंह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Source link
जमीन विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या:फतेहपुर में शराब ठेके के सामने हुई फायरिंग, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित