अमरोहा में ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक:यातायात नियमों के पालन का लिया संकल्प, यातायात पुलिस ने किया जागरूक


अमरोहा में एसपी लखन सिंह यादव ने गुरुवार को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और सड़क सुरक्षा समिति के साथ ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की। इस दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित रूट पर संचालन करने, ओवरलोडिंग से बचने, यातायात संकेतों का पालन करने और वाहन के आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, ई-रिक्शा में निर्धारित सुरक्षा जाली लगाने को भी कहा गया। देखें, 3 तस्वीरें… एसपी ने चालकों को यह भी बताया कि हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित ई-रिक्शा चालकों ने 10 जून तक सुरक्षा जाली लगाने और अपने आवश्यक दस्तावेज पूरे कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया। बताया गया कि ई-रिक्शा में एक तरफा जाली लगने से हादसों में कमी आएगी। अक्सर देखा गया है कि ई-रिक्शा से जुड़े अधिकांश हादसे यात्रियों के गलत दिशा में उतरने के कारण होते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *