आइसक्रीम को लेकर मारपीट करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार:दोनों को भेजा गया जेल, गोंडा में बीती हुआ था झगड़ा


गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में आइसक्रीम खाने को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडों से मारपीट करने वाले पिता-पुत्र को दोनों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार 3 जून बीती रात पीपल चौराहा के पास हुई इस घटना में लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अयान और उनके पिता मुन्ना उर्फ अमीरुल हसन को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह घटना बुधवार देर रात की है। मोहम्मद अयान अपने दोस्त के साथ पीपल चौराहा पर आइसक्रीम खा रहे थे। अयान ने अपने दोस्त से कहा कि आइसक्रीम बहुत अच्छी है।
इसी दौरान पास खड़े सिपाही लाल नामक व्यक्ति ने आइसक्रीम पर टिप्पणी कर दी। इस बात पर अयान ने सिपाही लाल के साथ मारपीट शुरू कर दी और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को फोन करके मौके पर बुला लिया। सिपाही लाल के साथ मारपीट होते देख राजू उर्फ रोहित गोस्वामी उन्हें बचाने के लिए आगे आए। इस पर पिता-पुत्र और उनके साथियों ने राजू उर्फ रोहित गोस्वामी पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजू उर्फ रोहित गोस्वामी का इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों और उनके साथियों ने धक्का-मुक्की की थी। घायल राजू उर्फ रोहित गोस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। कटरा थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर अब शांति व्यवस्था कायम है। वायरल वीडियो को लेकर के जांच की जा रही है और भी जो लोग मारपीट में थे उनकी भी पहचान की जा रही है सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी किसी को माहौल खराब की इजाजत नहीं दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *