![]()
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक होटल अग्निकांड के बाद अब कानपुर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इस हादसे से सबक लेते हुए डीजी फायर के निर्देश पर पूरे सूबे में होटल, बार, गेस्ट हाउस, लॉज और मॉल्स की सघन चेकिंग का महाअभियान शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में शहर के घंटाघर इलाके से फायर ब्रिगेड की टीम ने औचक निरीक्षण की शुरुआत की है। 11 फायर स्टेशनों की टीमें मैदान में, बारीकी से हो रही जांच कानपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) दीपक शर्मा ने बताया कि, दिल्ली की घटना बेहद दुखद थी, जिसमें कई मासूम लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसी को देखते हुए डीजी महोदय के आदेश पर यह अभियान शुरू किया गया है, जो अब आगे भी लगातार जारी रहेगा। 17 होटल चिन्हित, बिजली और पर्यटन विभाग को भी लिखा पत्र
सीएफओ दीपक शर्मा ने खुद घंटाघर क्षेत्र के कई भीड़भाड़ वाले होटल-रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगहों पर सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही देखने को मिली।
सीएफओ ने सख्त रुख अपनाते हुए पहले ही दिन ऐसे 17 होटलों को चिन्हित कर लिया है, जहां कमियां पाई गई हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके साथ ही फायर विभाग ने विद्युत सुरक्षा और पर्यटन विभाग को भी इन लापरवाह होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पत्र लिख दिया है। अधिकारियों का साफ कहना है,कि जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। कानपुर जनपद के सभी 11 फायर स्टेशनों की टीमों को अपने-अपने इलाकों में एक्टिव कर दिया गया है। फायरकर्मी हर छोटे-बड़े होटल और रेस्टोरेंट में पहुंचकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को टटोल रहे हैं। सिर्फ उपकरण देखना काफी नहीं है। स्टाफ को चलाना आता है या नहीं। इस अभियान के दौरान फायर विभाग की टीमें केवल कागजी कोरम पूरा नहीं कर रही हैं, बल्कि जमीन पर उतरकर एक-एक चीज की बारीकी से जांच कर रही हैं:
Source link