अमरनाथ यात्रा के लिए मेरठ से जाएगी भंडारे की सामग्री:शेषनाग में लगेगा 30वां विशाल भंडारा ,21 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा


श्री अमरनाथ यात्री सेवा समिति मेरठ द्वारा इस वर्ष बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं की सेवा के लिए 30वां विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। समिति ने बताया कि भंडारा 3 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक अमरनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव शेषनाग में लगाया जाएगा। इसके लिए खाद्य सामग्री से भरे 5 ट्रक 23 जून को मेरठ से रवाना होंगे। समिति अध्यक्ष महेश मित्तल ने बताया कि भंडारे में यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, दूध और गर्म पानी की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा टिक्की, गोलगप्पे, पावभाजी, मटर चाट, डोसा, इडली, सांभर बड़ा, दही भल्ले, गुलाब जामुन, खीर, शाही टोस्ट, ड्राई फ्रूट चाट, स्वीट कॉर्न चाट, खिचड़ी और दलिया जैसे व्यंजन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। समिति के अनुसार भंडारे के संचालन के लिए करीब 40 सेवादार तीन समूहों में शेषनाग पहुंचकर लगभग 45 दिनों तक श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। भंडारे की सामग्री रवाना होने से पहले 21 जून (रविवार) को दोपहर 12 बजे बी-10, मंगतपुरम (दिल्ली रोड) से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा टीपी नगर चौराहा, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, बुढ़ाना गेट हनुमान मंदिर, बच्चा पार्क, खूनी पुल, बेगम पुल, लालकुर्ती पैठ बाजार, आबूलेन, सदर दाल मंडी, सर्राफा बाजार और बॉम्बे बाजार होते हुए औघड़नाथ मंदिर पर संपन्न होगी। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मेरठ की जनता के सहयोग और समर्थन से ही समिति लगातार 30वें वर्ष यह सेवा कार्य कर पा रही है। उन्होंने शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। वार्ता में महामंत्री विशाल गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, मंत्री संजय शर्मा सहित शिव कुमार गोयल, अम्बुज बिश्नोई, नवनीत शर्मा, राजन सिंघल, योगेंद्र अग्रवाल, अमरीश वर्मा, प्रेम कुमार, संजय अलघ, दिनेश मित्तल, नरेश मित्तल, प्राणनाथ, अवधेश सिंघल, अमित जैन, आकाश, विकास, विनय, मनीष और दीपक समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *