अग्निकांड में महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित:जैथरा में दुकान में लगी थी आग, सोशल मीडिया पर हो रही सराहना


एटा जनपद की अलीगंज पुलिस ने हाल ही में एक अग्निकांड में साहसिक कार्य करते हुए एक महिला की जान बचाई। यह घटना जैथरा कस्बे में स्थित मोहन गुप्ता की विसात खाने की दुकान में हुई, जहां अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं और दुकान मालिक की पत्नी धुएं और आग के बीच फंस गईं। स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान महिला के कपड़े आग की चपेट में आकर जल गए थे, जिस पर पुलिसकर्मियों ने तुरंत कपड़ों की व्यवस्था कर उनकी गरिमा और सम्मान की रक्षा भी की। हालांकि महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। बहादुर पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित पुलिस के इस साहसिक और मानवीय कार्य को देखते हुए राजेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने रितेश ठाकुर को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वहीं बहादुर पुलिसकर्मी गौरव चौधरी और रॉबिन शर्मा को भी पुरस्कार देकर उनके साहस की सराहना की गई। ‘जनसेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण’ राजकुमार सिंह ने कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस की प्राथमिकता हमेशा जनसेवा और मानव जीवन की रक्षा होती है। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि पुलिस जवानों ने बिना अपनी जान की परवाह किए महिला को सुरक्षित बचाया, जो कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने ऐसे जांबाज पुलिसकर्मियों को विभाग का गौरव बताया। सोशल मीडिया पर हो रही जमकर सराहना घटना के बाद सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों की बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी वीरता और संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए पोस्ट और स्टेटस साझा कर रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस की सकारात्मक और मानवीय छवि को मजबूत किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *