अग्निकांड में महिला की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित:जैथरा में दुकान में लगी थी आग, सोशल मीडिया पर हो रही सराहना
एटा जनपद की अलीगंज पुलिस ने हाल ही में एक अग्निकांड में साहसिक कार्य करते हुए एक महिला की जान बचाई। यह घटना जैथरा कस्बे में स्थित मोहन गुप्ता की विसात खाने की दुकान में हुई, जहां अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें तीसरी मंजिल…