![]()
अमेठी में जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद वितरण व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने इफको किसान सेवा केंद्र बहादुरपुर जायस का औचक निरीक्षण किया।दोपहर एक बजे केंद्र पहुँचे। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 45 मीट्रिक टन डीएपी खाद मिली, जिसका वितरण नियमों के अनुसार हो रहा था। हालांकि, केंद्र पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं थी। जैविक खाद की टैगिंग न की जाए इस पर उप कृषि निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को तुरंत यूरिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यूरिया की गाड़ी रवाना हो चुकी है और जल्द ही केंद्र पर पहुंच जाएगी। उन्होंने डीएपी का स्टॉक खत्म होने से पहले अगली खेप की व्यवस्था करने को भी कहा। उप कृषि निदेशक ने साफ किया कि किसानों की सहमति के बिना नैनो डीएपी, नैनो यूरिया या जैविक खाद की टैगिंग न की जाए। किसानों को सिर्फ वही खाद दी जाए जिसकी उन्हें जरूरत है। केंद्र पर मौजूद 40-50 किसानों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।
Source link
उप कृषि निदेशक ने इफको केंद्र का औचक निरीक्षण किया:डीएम के निर्देश पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश