Zimbabwe Women Cricket Team India Tour Squad List

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 6 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम घोषित कर दी है।

जोसेफिन एनकोमो टीम की कप्तानी करेंगी। चयनकर्ताओं ने हाल ही में वेस्टइंडीज को हराकर ICC विमेंस चैंपियनशिप में देश को पहली जीत दिलाने वाली सभी 15 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। दौरे की शुरुआत 16 अक्टूबर से रायपुर में 3 मैचों की T20 सीरीज से होगी। इसके बाद वडोदरा में 3 वनडे खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज को हराने वाली टीम पर भरोसा

जिम्बाब्वे ने 27 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया था। यह ICC विमेंस चैंपियनशिप में टीम की पहली जीत थी। चयनकर्ताओं ने उस मुकाबले में खेलने वाली सभी 15 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम भारत के खिलाफ भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी।

न्याशा ग्वांजुरा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए थे 4 विकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में न्याशा ग्वांजुरा ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। उन्हें मिचेल मवुंगा और फ्रांसिस्का चिपारे का साथ मिलेगा।

बल्लेबाजी में मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्न मयेर्स, चिपों मुगेरी-तिरीपानो, केलिस एनधलोवु और बिलाव्ड बीज़ा अहम भूमिका निभाएंगी। कप्तान जोसेफिन एनकोमो और नोमवेलो सिबांदा भी टीम को मजबूती देंगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में न्याशा ग्वांजुरा ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में न्याशा ग्वांजुरा ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय टीम

जोसेफिन एनकोमो (कप्तान), बिलाव्ड बीज़ा, चिपों मुगेरी-तिरीपानो, केलिस एनधलोवु, मिचेल मवुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, कुदजई चिगोरा, न्याशा ग्वांजुरा, नोमवेलो सिबांदा, लोरिन फिरी, चियेद्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदाई मकुशा और शार्न मयेर्स।

——————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट XI:149 साल में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं; सभी 11 खिलाड़ी 30+ उम्र के

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी टीम उतारी, जिसके सभी 11 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं है। पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.