![]()
फर्रुखाबाद के अमेठी जदीद इलाके में एक पार्किंग में खड़ी बाइक के पीछे 5 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। बाइक के पास अजगर को देखकर लोग डर गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। अजगर की लंबाई करीब पांच फीट बताई गई। सूचना मिलने पर फर्रुखाबाद स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 8 किलो था। माना जा रहा है कि गंगा में आई बाढ़ के कारण अजगर गंगा किनारे के रास्ते जंगल से आबादी वाले इलाके में आ गया होगा। रेस्क्यू टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया। अजगर मिलने के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ बनी रही।
Source link
फर्रुखाबाद में पार्किंग में निकला 8 किलो का अजगर, VIDEO:रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा, बाइक के पीछे बैठा था