Weather Alert | Heavy Rain & Strong Winds Forecast Next 48 Hours

आगरा में सोमवार सुबह से धूप निकल रही है। हवा भी नहीं चल रही। इससे उमस भरी गर्मी ने एक बार फिर से परेशान कर दिया है। दिन में बूंदाबांदी के आसार हैं। मगर, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है।

.

इधर, आगरा में बारिश का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। मानसून के बावजूद आगरा में अपेक्षित बारिश नहीं हो रही। रविवार को भी दिनभर तेज धूप रही, कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।ऐसे में उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। आगरा में जुलाई में अब तक सामान्य से शून्य फीसद ही बारिश हुई है।

आगरा में सोमवार सुबह से निकली धूप।

आगरा में सोमवार सुबह से निकली धूप।

कल से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, एक अगस्त तक बारिश और बूंदाबांदी रहेगी। मंगलवार सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखेगा। बिजली कड़कने के साथ ही तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। दिनभर ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल सोमवार सुबह से ही उमसभरी गर्मी है।

रविवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिन में बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं।

दिन में बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं।

सामान्य से शून्य प्रतिशत बारिश हुई मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने एक जुलाई से 26 जुलाई के बीच जिले में 209.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस समयावधि में 208.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानि सामान्य से शून्य प्रतिशत बारिश हुई है। आगरा में बारिश का ग्राफ लगातार कम होता जा रहा है।

जुलाई में इस तरह बारिश हुई

7 से 10 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हुई।

11 से 14 जुलाई तक बारिश थम गई।

15 जुलाई सुबह को भी आगरा में ठीकठाक बारिश रही।

16 और 17 जुलाई को मौसम सामान्य रहा।

18 जुलाई को सुबह बूंदाबांदी हुई।

20 जुलाई को सुबह से दोपहर तक रुक-रुक बारिश हुई।

21 जुलाई को सुबह से शाम तक रुक-रुक तीन बार बारिश हुई।

22 जुलाई को दिनभर बादल छाये रहे।

23 जुलाई को शाम को बारिश हुई।

24 जुलाई को दिनभर निकली तेज धूप।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *