- Hindi News
- National
- Heavy Rain Alert: UP Ghats Submerged, Guwahati Flooded & Gujarat Flood Chaos
अहमदाबाद/गुवाहाटी/लखनऊकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

देश के तीन राज्यों में भारी बारिश जारी है। गुजरात में कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं।
नवसारी में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। अहमदाबाद, सूरत में पानी भर गया। वाव-थराद जिले में बाजार डूब गए।
यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं।
देशभर में बाढ़, बारिश की 14 तस्वीरें…
गुजरात: दो मंजिल डूबे, एयरलिफ्ट से रेस्क्यू

गुजरात के वापी में कई इलाके पानी में डूब गया। बाढ़ के बीच रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर से निगरानी कर रही है ताकि फंसे हुए लोगों को बचाया जा सके।

गुजरात के सुरेंद्र नगर में NDRF ने बाढ़ में फंसे 67 लोगों का रेस्क्यू किया। उन्हें बोट के जरिए सुरक्षित जगह पहुंचाया।

सड़कों और घरों में पानी घुसा। कई रेजिडेंशियल इलाकों में ग्राउंड फ्लोर डूब गया।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

पूरा शहर पानी में डूब चुका है। दुकानें बंद हैं, लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

कार पानी में डूब गई। सड़कों पर कमर तक पानी भरा है।

शहर का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। लोग पानी से होकर दुकानों से जरूरत का सामान लेने जा रहे हैं।

गुरुवार देर रात एक कार पानी में बह गई। अंदर बैठे 6 में से 4 लोगों की मौत हो गई।

NDRF की टीमें अभी तक 38 हजार लोगों का रेस्क्यू कर चुकी हैं।
असम: बाजार बंद, पेट्रोल पंप डूबा

असम के गुवाहाटी में सड़क पर पानी भर गया। बाजार डूब गए सभी दुकानों को बंद करना पड़ा।

गुवाहाटी में एक इलाके में पेट्रोल पंप पूरी तरह से डूब गया। सर्विस बंद कर दी गई।
महाराष्ट्र में बाढ़ में कार बही

उत्तर प्रदेश: घाट पर भरा पानी, सड़क पर नाव


