UP Evening Bulletin; Mayawati Vs RSS | Ram Mandir CEO Interview

.

आज की सबसे बड़ी खबर राम मंदिर CEO के इंटरव्यू को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के संसद के बाहर प्रदर्शन से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…

1. अखिलेश-प्रियंका ने संसद के बाहर दानपेटी रखी, भाजपा का पलटवार- इन्हें सिर्फ चिल्लाना आता है

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी सांसदों के साथ संसद परिसर में दानपेटी रखकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी अखिलेश के साथ नजर आईं। विपक्षी सांसदों ने ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ लिखे पोस्टर लहराए। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने इस पर कहा विपक्ष के लोगों को सिर्फ चिल्लाना आता है। पूरी खबर पढ़ें

2. एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पूर्व IPS राममंदिर CEO का इंटरव्यू देने पहुंचे, पूर्व अयोध्या डीएम, आर्मी अफसर भी रेस में

अयोध्या राम मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के लिए मंगलवार को 8 पूर्व अफसरों ने इंटरव्यू दिए। इनमें 3 पूर्व IAS, एक IPS और 4 पूर्व सैन्य अफसर शामिल हैं। यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व IPS राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व डीएम दिनेश चंद्र ने भी इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू सुबह साढ़े 11 बजे से 2 बजे तक चला। पूरी खबर पढ़ें

3. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी के शेयर 19% गिरे, निवेशकों से बोली PNC- हम नॉन-परफॉर्मर नहीं

देश के सबसे महंगे एक्सप्रेस-वे लखनऊ-कानपुर को बनाने वाली कंपनी PNC इंफ्राटेक के शेयर गिर रहे हैं। 5 अगस्त को NHAI ने कहा था कि PNC इंफ्राटेक को नॉन-परफॉर्मर घोषित करने की कार्रवाई हो रही है। इसके बाद 4 दिन में कंपनी का शेयर वैल्यू करीब 19% कम हो चुकी है। अब PNC इंफ्राटेक ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को 3 पेज का लेटर लिखा है। पूरी खबर पढ़ें

4. मायावती बोलीं- आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहा RSS, छात्रों के आंदोलन को कांग्रेस-सपा ने हाईजैक किया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को आरक्षण और छात्र-युवा आंदोलनों को लेकर भाजपा, कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण को RSS निष्प्रभावी बनाने में लगा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन को कांग्रेस और सपा के लोगों ने हाईजैक करने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें

5. टीचर की 6 साल की बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या, स्कूल से लौटते वक्त स्कूटी को टक्कर मारकर गिराया

ललितपुर में इंटर कॉलेज के टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टीचर स्कूल से 6 साल की बेटी के साथ लौट रहे थे। आरोपियों ने पिकअप से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टीचर और उनकी बेटी सड़क पर गिर पड़े। टीचर बेटी को उठाने के लिए आगे बढ़े, तभी आरोपियों ने डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और सिर पर पत्थर पटक दिया। उसे मरा समझकर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें

अब 8 अहम खबरें…

6. यूपी में पानी में लेट-लेटकर मंदिर पहुंचे भक्त, ढाई फीट के युवक ने उठाई कांवड़, दादा को तराजू में लेकर निकले पोते

आज सावन की शिवरात्रि है। यूपी के शिव मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से भक्तों और कांवड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। बागपत के ढाई फीट लंबे चीनू कश्यप ने कांवड़ उठाई है। 26 साल के चीनू हरिद्वार से गंगा जल भरकर निकले हैं। वह बागपत के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। पूरी खबर पढ़ें

7. राज्यपाल बोलीं- बेटियां आगे बढ़ीं, बेटे क्या कर रहे, आजमगढ़ में टॉपर्स को सम्मानित किया

आजमगढ़ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बेटियों की तारीफ की और बेटों से सवाल किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही हैं, बेटे क्या कर रहे हैं? राज्यपाल मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई थीं। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन व्यक्ति को शिखर तक पहुंचा सकता है। पूरी खबर पढ़ें

8. मेरठ-संभल में घरों में घुसा पानी, मुजफ्फरनगर में सड़कें तालाब, डीएम-एसएसपी घुटनों तक पानी में चले

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह से मेरठ, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मेरठ और संभल में इतनी बारिश हुई कि गलियां और कॉलोनियां तालाब बन गईं। मुजफ्फरनगर में कांवड़ रूट और शिव चौक पर 2-3 फीट पानी भर गया। डीएम और एसएसपी बारिश के बीच घुटनों तक पानी में उतरे। पूरी खबर पढ़ें

9. सीएम योगी बोले- कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन में टक्कर, कहा- सांसद जी ने आज भाषण नहीं दिया

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सांसद रवि किशन की चुटकी ली। ग्रीन सिटी रोड के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा- आज सांसद जी ने कुछ बोला नहीं है। लगता है इन्होंने कुछ ज्यादा लोगों को भोज दे दिया है। कितने लोग उनके यहां भोज करने गए थे, कितने लोगों ने उनकी फिल्म देखी है? और कालीबाड़ी बाबा की फिल्म कितने लोगों ने देखी है। पूरी खबर पढ़ें

10. B.Tech इंजीनियर ने 19 साल की लड़की को मार डाला, नोएडा में हॉस्टल के कमरे में लाश छिपाकर भागा

नोएडा में बीटेक इंजीनियर ने 19 साल की लड़की की हत्या कर दी। लाश हॉस्टल में अपने कमरे में छिपा दी। फिर बाहर से ताला लगाकर भाग गया। 2 दिन बाद बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर देखा, तो अंदर लाश पड़ी थी। लड़की अपनी सहेली के साथ पीजी में रह रही थी। वहीं, आरोपी बिहार का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें

11. प्रयागराज में प्रोफेसर पर B-Tech छात्रा से रेप की FIR, लड़की बोली- करियर बर्बाद करने की धमकी दी

प्रयागराज में B-Tech छात्रा ने प्रोफेसर पर रेप की FIR कराई है। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर ने कमरे में स्टडी के लिए बुलाया। फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। मेरे कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर धमकाया- अगर शोर मचाया या किसी को कुछ बताया तो फेल कर दूंगा। डिग्री रुकवा दूंगा। करियर खराब कर दूंगा। पूरी खबर पढ़ें

12. काशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया, अंतिम संस्कार के बाद होटल पहुंचकर जान दी

वाराणसी में कारोबारी की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने सुसाइड कर लिया। परिवार महाराष्ट्र से 7 अगस्त को काशी पहुंचा था। 3 दिन तक घूमते रहे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। मंदिरों में पूजा पाठ की। 9 अगस्त की रात को होटल में कारोबारी की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी-बेटा उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें

13. खराब सड़क की शिकायत करने डीएम ऑफिस पहुंचे 300 छात्र-छात्राएं, 6 किमी हाथ में तिरंगा लेकर चले

हमीरपुर में सड़क नहीं बनने पर मंगलवार सुबह 10 बजे छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर डीएम से मिलने उनके ऑफिस जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने सभी को कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया। इस पर बच्चे दौड़कर अंदर जाने लगे, तो पुलिस ने उनको पकड़कर गेट से बाहर कर दिया। बच्चों के साथ उनके 100 पेरेंट्स भी थे। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है…

14. चोर ने लुंगी डांस किया, 5 लाख की KTM-बाइक चुराई, काशी में शोरूम का गेट काटा, कॉफी भी पी

वाराणसी में एक युवक ने एजेंसी से 4 लाख 71 हजार की केटीएम एडवेंचर बाइक चोरी कर ली। युवक सोमवार रात करीब 11:30 बजे एजेंसी पहुंचा। कटर से शीशे वाले गेट को काटकर अंदर घुस गया। वह कुर्सी पर बैठकर गोल-गोल घूमा। वॉशरूम में जाकर नहाया। गाने चलाए और काफी देर तक लुंगी डांस करता रहा। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या रहेगा खास…

15. ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे सीएम योगी

12 अगस्त को सीएम योगी ग्रेटर नोएडा के इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 में शामिल होंगे। एक्सपो में 25 से अधिक सम्मेलन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.