![]()
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट-इन-कमांड (PIC) का कन्फर्मेटरी डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। टर्बुलेंस हादसे के बाद दिल्ली लैंडिंग पायलट का स्क्रीनिंग टेस्ट नॉन-नेगेटिव आया था। इसके बाद एक कन्फर्मेटरी टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पायलट ने गांजा पिया था। यह घटना 4 अगस्त को एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हुई थी। प्लेन फुकेट से दिल्ली जा रहा था। इसमें 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। ओडिशा के ऊपर विमान 300 फीट नीचे आया क्रूजिंग के दौरान विमान ओडिशा के ऊपर अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। इससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। इसके बाद विमान स्थिर हुआ और दिल्ली में सुरक्षित उतर गया। AAIB इस मामले की जांच कर रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को कहा था कि इस घटना को ‘सीरियस इंसिडेंट’ के तौर पर दर्ज किया गया है और इसकी जांच AAIB कर रहा है। एयर इंडिया ने जांच पर टिप्पणी से इनकार किया एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह फुकेत-दिल्ली उड़ान की घटना से जुड़े जांच निष्कर्षों या टिप्पणियों पर बयान नहीं दे सकती। एयरलाइन ने कहा कि Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB), ICAO Annex 13 के प्रावधानों के तहत जांच कर रहा है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “घटना की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB), ICAO Annex 13 के प्रावधानों के तहत कर रहा है। जांच प्रक्रिया जारी है, इसलिए एयर इंडिया जांच से जुड़े किसी निष्कर्ष या टिप्पणी पर बयान नहीं दे सकती। हम जरूरत के मुताबिक संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देते रहेंगे।” एयरबस ने तकनीकी मदद देने की बात कही जांच के बीच एयरबस ने भी बयान जारी किया। कंपनी ने कहा कि वह ICAO Annex 13 के मुताबिक संबंधित जांच अधिकारियों को तकनीकी मदद दे रही है। एयरबस ने कहा, “हम एयरलाइन को लगातार सहयोग दे रहे हैं और जानकारी उपलब्ध होने पर आगे की जानकारी देंगे। जांच में मदद के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी जा रही है।” AAIB की जांच के बीच मानक प्रक्रिया के तहत दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों का तय साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग टेस्ट भी कराया गया।
Source link
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसा: नशा करके प्लेन उड़ा रहा था पायलट:दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव; दावा- पायलट ने गांजा पिया था