UP पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी:अनारक्षित कट-ऑफ 258.03, महिला 255.84; लिखित परीक्षा में 76184 अभ्यर्थी सफल


उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आधिकारिक परिणाम और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने अलग‑अलग श्रेणियों के लिए सामान्य (पुरुष) एवं महिला कट‑ऑफ अंक सार्वजनिक किए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए सामान्य कट‑ऑफ 258.03661 और महिला कट‑ऑफ 255.84346 रहा। ओबीसी में सामान्य कट‑ऑफ 251.63020 तथा महिला कट‑ऑफ 249.27083 रही। ईडब्ल्यूएस का सामान्य कट‑ऑफ 247.93434 और महिला कट‑ऑफ 247.35926 दर्ज किया गया। अनुसूचित जाति में कट‑ऑफ 239.34407 तथा महिला कट‑ऑफ 236.31995 है, जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए कट‑ऑफ 220.10639 और महिला कट‑ऑफ 211.47988 घोषित किए गए हैं। बोर्ड ने कहा है कि अभ्यर्थियों का अगला चरण दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण/माप (PST) होगा, जिसे प्रस्तावित रूप से 17 अगस्त 2026 से शुरू किया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों को सत्यापन के स्थान, तिथि और समय के बारे में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में आयोजित करने का प्रस्ताव है। खबर अपडेट की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *