![]()
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘संत गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से निकला कलश रथ शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बुलंदशहर पहुंचा। शहर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काला आम चौराहे स्थित मलका पार्क में पुष्पवर्षा कर कलश रथ का स्वागत किया। कलश रथ के आगमन के साथ ही बुलंदशहर में 45 दिवसीय समरसता अभियान का शुभारंभ हो गया। अभियान के तहत जिलेभर में सामाजिक समरसता और संत गुरु रविदास जी के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर अभियान के संयोजक एवं जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का संदेश दिया था। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह समरसता संकल्प अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में छह महीने तक चलेगा, जबकि बुलंदशहर में इसके अंतर्गत 45 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश रथ पर पुष्पवर्षा की और संगठनात्मक व धार्मिक नारे लगाए। इस अवसर पर अभियान के सह-संयोजक एवं जिला मंत्री गौरव मित्तल, ऋषभ पंडित, जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
संत रविदास समरसता कलश रथ बुलंदशहर पहुंचा:45 दिवसीय अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ