Unsus File Update | 2026 News

कानपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चीफ इंजीनियर आफिस में जांच व पूछताछ करती एसआईटी। - Dainik Bhaskar

चीफ इंजीनियर आफिस में जांच व पूछताछ करती एसआईटी।

सीएस की सख्ती के बाद नगर निगम पर एक्शन लगातार जारी है। कानपुर नगर निगम में बुधवार को पुलिस की एसआईटी टीम जांच करने पहुंची है। प्रभारी एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में चीफ इंजीनियर ऑफिस में टीम जांच कर रही है। एसआईटी के सदस्य भुगतान और फर्म रजिस्ट्रेशन से जुड़ी फाइलों की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान कैला देवी फर्म से जुड़े भुगतान सम्बन्धी दस्तावेज में कमियां मिली हैं। संदिग्ध दस्तावेजों की फोटो की भी ली जा रही है। इस दौरान चीफ इंजीनियर एसएफए जैदी, एक्सईएन दिवाकर भास्कर, आरके सिंह समेत कई नगर निगम अफसरों से पूछताछ जारी है। बताते चलें कि मंगलवार को नगर निगम में ठेकेदारों से संबंधित 06 एफआईआर हुई थी। इसके अलावा 100 करोड़ के टेंडर निरस्त किए गए थे।

खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *