Unnao NEET Exam Security | DM-SP Visit

उन्नाव4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव में रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिले में NEET परीक्षा के लिए कुल चार केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 1241 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई।

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ पिछली पेपर लीक की घटनाओं को लेकर चिंता भी दिखी। सफीपुर से आई छात्रा अनामिका ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी, लेकिन पिछली बार पेपर लीक होने के बाद मानसिक दबाव बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि दोबारा परीक्षा की चिंता के कारण इस बार उनकी तैयारी पहले जैसी नहीं हो पाई।

अनामिका ने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा दोबारा परीक्षा कराए जाने के फैसले के बाद इस बार परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को हमेशा यह डर रहता है कि कहीं फिर से पेपर लीक जैसी समस्या सामने न आए। उन्होंने सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाने की मांग की।

छात्रा ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को सामान्य और सुरक्षित बताया। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर पेपर लीक को लेकर चलने वाली अफवाहों से छात्रों में चिंता बनी रहती है।

सिविल लाइन से परीक्षा देने पहुंचे छात्र तन्मय यादव ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्होंने परीक्षा की तैयारी बहुत अच्छी की थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद उनका मनोबल प्रभावित हुआ। दोबारा तैयारी शुरू करने में उन्हें काफी परेशानी हुई, फिर भी उन्होंने जितना संभव हो सका उतनी मेहनत की।

तन्मय ने कहा कि प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जा रही है। अब उम्मीद है कि परीक्षा सही तरीके से संपन्न होगी और मेहनत करने वाले छात्रों को उसका उचित परिणाम मिलेगा। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और सभी केंद्रों पर शासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *