![]()
फतेहपुर में फादर्स डे के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन ने मवइया स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह वृद्धाश्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी वृद्धजनों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने आरती की, पुष्पवर्षा की और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। डॉ. श्रीवास्तव ने वृद्धजनों को जलेबी वितरित की और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भले ही कुछ वृद्धजन अपने बच्चों से दूर हों, लेकिन समाज उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उनके इस संदेश से वृद्धजन भावुक हो गए और उन्होंने डॉ. श्रीवास्तव को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव और वार्डन अशोक यादव सहित वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
Source link
फादर्स डे पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान:इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया कार्यक्रम आयोजित