बांसी तहसील परिसर में पिता-पुत्री से मारपीट:मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे थे, पुलिस ने दो नामजद पर केस दर्ज किया


सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील परिसर में महिला और उसके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला अपने पिता के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए तहसील पहुंची थी। आरोप है कि एसडीएम बांसी के चेंबर के सामने दो लोगों ने महिला को गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चरथरी गांव निवासी किरन तिवारी के मुताबिक, वह 18 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे अपने पिता दूधनाथ के साथ बांसी तहसील स्थित नायब तहसीलदार के कोर्ट में मुकदमे की पैरवी के लिए पहुंची थीं। उनके पिता दूधनाथ खेसरहा थाना क्षेत्र के अबारी गांव के रहने वाले हैं। इसी दौरान एसडीएम बांसी के चेंबर के सामने चरथरी गांव निवासी गणेश तिवारी और दीनानाथ तिवारी वहां आ गए। शिकायत के अनुसार, दोनों ने किरन को गालियां देना शुरू कर दिया। मना करने पर वे झगड़ा करने लगे। किरन के पिता दूधनाथ जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो गणेश तिवारी और दीनानाथ तिवारी ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में किरन और उनके पिता को चोटें आईं। आरोप है कि घटना के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। किरन तिवारी ने 19 सितंबर को बांसी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने गणेश तिवारी और दीनानाथ तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर शम्स जावेद खान को सौंपी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *