![]()
लखीमपुर-खीरी के पलिया-भीरा मार्ग पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 19 साल के हरिंद्र की मौत हो गई, उसका चचेरा भाई कन्हैया लाल घायल है। सम्पूर्णानगर रोड पर भी 28 साल के राजू की जान चली गई। हरिंद्र अपने दोस्त को पलिया छोड़कर कन्हैया लाल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अतरिया क्रॉसिंग से आगे निर्माणाधीन पुलिया के पास बाइक बंद होने पर अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में हरिंद्र गंभीर घायल हुआ, जिसे पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर उसकी मौत हो गई। कन्हैया लाल का इलाज जारी है। दूसरे हादसे में महंगापुर निवासी राजू बाइक से घर जाते समय पंजाबघाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मर गया। दोनों घटनाओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
Source link
अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत:लखीमपुर-खीरी में पलिया-भीरा मार्ग पर एक घायल, सम्पूर्णानगर रोड पर दूसरा हादसा