ग्रेटर नोएडा में युवाओं के कौशल विकास पर बैठक:उद्योगों की मांग पर तैयार होंगे नए पाठ्यक्रम, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर


ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के बीच बैठक हुई। इसमें उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं का कौशल विकास करने और उन्हें रोजगार व अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ने पर चर्चा हुई। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि युवाओं को उद्योगों की वास्तविक जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित करना जरूरी है। आईआईए अपने चैप्टर नेटवर्क के माध्यम से स्थानीय और क्षेत्रीय कौशल आवश्यकताओं की पहचान करेगा। यूपीएसडीएम के सहायक निदेशक एमके सिंह ने उद्योगों के साथ नियमित संपर्क, व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप बढ़ाने पर जोर दिया। आईटीआई और स्थानीय उद्योगों के बीच बढ़ेगा समन्वय वरिष्ठ सलाहकार धनंजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आईटीआई को स्थानीय उद्योगों से साझेदारी के निर्देश दिए गए हैं। दोनों संस्थाएं स्किल गैप का आकलन कर नए पाठ्यक्रम विकसित करेंगी और प्रशिक्षित युवाओं को आईआईए की सदस्य इकाइयों में रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *