TMC MP Kalyan Banerjee Protest

हुगली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सांसद कल्याण बनर्जी हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने गए थे। - Dainik Bhaskar

सांसद कल्याण बनर्जी हुगली के चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने गए थे।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया।

बनर्जी हुगली में विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन गए थे। जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कल्याण बनर्जी पहले पुलिस स्टेशन के बाहर नारे लगाते दिखे। बाद में वे सिर पकड़कर जमीन पर लेटते नजर आए।

कुछ देर बाद वे इस हमले के विरोध में थाने के बाहर ही बैठ गए। उन्हें अपने सिर के पिछले हिस्से पर कपड़ा रखे हुए देखा गया।

हालांकि BJP ने कल्याण के आरोपों का खंडन किया है, और कहा कि वे ड्रामा कर रहे हैं। उन्हें कोई चोट नहीं लगी है, लेकिन वे कल के अंडे वाले विवाद से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं।

कल्याण बनर्जी की तस्वीरें…

कल्याण को आते देख चोर-चोर चिल्लाने लगी भीड़

चंडीतला पुलिस स्टेशन के बाहर तनाव का माहौल था। लोगों की भीड़ पहले से मौजूद थी। जब हुगली के श्रीरामपुर से सांसद कल्याण बनर्जी वहां पहुंचे तो उन्हें काले झंडे दिखाए गए। भीड़ ने उन पर तथा TMC के बाकी नेताओं को चोर कहा।

कल्याण ने पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर ही धरना दिया। वे मीडिया से बोले, “यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। मेरे सिर पर चोट लगी है और खून बह रहा है।”

एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ हमला

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में हमला हुआ था, जहां वे चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। भीड़ ने अभिषेक पर हमला किया और अंडे भी फेंके।

हाथापाई के दौरान अभिषेक की शर्ट भी फाड़ दी। भीड़ के हमले से बचने के लिए अभिषेक बनर्जी हेलमेट पहनकर निकले। इस मामले में अब तक 5 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.