पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार:सीतापुर में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर FIR


सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी से कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपी चाकू दिखाकर किशोरी को डराता-धमकाता था और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी ने अपने पिता केशन कुमार पर कई महीनों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता चाकू के बल पर उसे डराता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। भय के कारण किशोरी किसी को घटना की जानकारी नहीं दे पा रही थी। बताया गया कि कुछ समय बाद किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी उसके भाई को हुई। भाई को जब पूरे मामले का पता चला तो उसने आरोपी पिता का विरोध किया। आरोप है कि इस पर पिता ने अपने बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता के भाई ने 23 अक्टूबर को अटरिया थाने में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी केशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक लाल बहादुर मिश्रा ने बताया कि मामले में पीड़िता से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *