![]()
आज आगामी 45वें रामायण मेला की महत्वपूर्ण बैठक रामायण मेला समिति के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 45वां रामायण मेला 13 से 16 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में मई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । इसमें जगद्गुरु रामानंदाचार्य रामदिनेशाचार्य ने प्रस्ताव रखा कि अगली बैठक समिति के अपने भवन में आयोजित की जाए तथा नए कोषाध्यक्ष की नियुक्ति पर विचार किया जाए। धार्मिक कार्यक्रमों का विवरण भी ‘तुलसी दल’ पत्रिका में प्रकाशित हो नागा राम लखन दास ने रानोपाली आश्रम के महंत डॉ. भरत दास को समिति का सदस्य बनाने का अनुरोध किया। तुलसी दल पत्रिका के संपादक जनार्दन उपाध्याय जी ने कहा कि अयोध्या में होने वाले अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का विवरण भी ‘तुलसी दल’ पत्रिका में प्रकाशित किया जाए तथा मेले की रूपरेखा पहले से निर्धारित कर ली जाए। प्रवचन सत्र को नई रूपरेखा प्रदान की जाएगी बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास ने कहा कि रामायण मेला हर वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस वर्ष प्रवचन सत्र को नई रूपरेखा प्रदान की जाएगी, जिसकी रूपरेखा जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य की अध्यक्षता में तैयार की जाएगी। जानकीघाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि तुलसी दल पत्रिका सभी सदस्यों तक पहुंचनी चाहिए एवं प्रदेश के संस्कृति मंत्री को मेले में आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम संयोजक आशीष मिश्रा ने प्रस्ताव रखा कि मेले के प्रचार-प्रसार हेतु निमंत्रण कार्ड एक माह पूर्व छापे जाएं। उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष के मेले में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया जाए। उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा तथा समापन महामहिम राज्यपाल द्वारा कराया जाए। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने का दायित्व महंत अवधेश दास जी को दिया गया, जिसके लिए पूरी समिति ने आभार व्यक्त किया। समिति के महामंत्री कमलेश सिंह जी द्वारा पिछले वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी वर्ष के व्यय का प्रस्ताव रखा गया।बैठक के अंत में समिति के दिवंगत सदस्यों कुणाल किशोर, राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र एवं लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महामंत्री कमलेश सिंह, नंद कुमार मिश्रा (पेड़ा महाराज), प्रभात शर्मा, जनार्दन उपाध्याय, शरद पति त्रिपाठी, आलोक बंसल, नागा राम लखन दास, श्रीनिवास शास्त्री, सुनीता शास्त्री,सूर्य नारायण सिंह,सुरेंद्र सिंह (नीटू), शरद कपूर, उमेश श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
Source link
अयोध्या में 13 से 16 दिसंबर तक होगा 45वां रामायण:उद्घाटन के लिए CM योगी, समापन के लिए राज्यपाल को बुलाने का प्रस्ताव