![]()
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती (विज्ञापन संख्या-01/2022) के उन अभ्यर्थियों को आखिरी मौका दिया है, जिनका अब तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं हो सका है। ऐसे अभ्यर्थी 17 जुलाई को प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय पहुंचकर अपने अभिलेखों का सत्यापन करा सकते हैं। आयोग ने साफ कर दिया है कि 17 जुलाई के बाद किसी भी अभ्यर्थी को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इसलिए छूटे हुए अभ्यर्थी तय तारीख पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। 9 जुलाई से चल रहा है सत्यापन टीजीटी भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 जुलाई से चल रहा है। आयोग के उपसचिव के मुताबिक, 3539 पदों के लिए 15 विषयों में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का सत्यापन 17 जुलाई तक किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का किसी कारण से अब तक सत्यापन नहीं हो पाया है, वे 17 जुलाई को आयोग कार्यालय पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे आयोग की ओर से जारी अभिलेख सत्यापन-पत्र के साथ भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी मूल प्रमाण पत्र लेकर आएं। आयोग ने कहा है कि 17 जुलाई के बाद सत्यापन के लिए कोई अतिरिक्त तिथि नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम अवसर का लाभ जरूर उठाएं।
Source link
TGT भर्ती अभ्यर्थियों को आखिरी मौका:17 जुलाई को करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, बाद में नहीं मिलेगा अवसर