शामली में अवैध कब्जे, राशन के विवाद छाए:अफसरों ने मौके पर अफसरों को भेजकर समाधान के दिए आदेश

शामली तहसील में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में ग्रामीणों और नगर क्षेत्र के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान अवैध कब्जे, राशन वितरण और चकमार्ग से जुड़े विवाद प्रमुखता से सामने आए। समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले चकमार्ग पर अवैध कब्जे, जमीन संबंधी विवाद,…

Read More

दलित छात्र से मारपीट कर जातिसूचक टिप्पणी की:स्कूल से लौटते समय घेरा, 3 नामजद पर FIR

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा के एक दलित छात्र के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का मामला सामने आया है। छात्र जब स्कूल से घर लौट रहा था, तब कुछ लोगों ने उसे रोककर पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।…

Read More

हजरतगंज में खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में लगी आग:धुएं से भर गया पूरा भवन, कोई जनहानि नहीं

लखनऊ में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हजरतगंज स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय भवन में आग लग गई। धुँवा उठता देख मौके पर हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम हजरतगंज को एआरओ-आईपी के जरिए सूचना दी गई। इसके बाद अग्निशमन केंद्र हजरतगंज से दो दमकल गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए। दमकल कर्मियों के मौके…

Read More

दलपतपुर में बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन कांवड़िए घायल:हरिद्वार से भमरौआ मंदिर जा रहे थे, उपचार के बाद जलाभिषेक को रवाना

रामपुर। हरिद्वार से रामपुर के भमरौआ शिव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे तीन कांवड़िए मुरादाबाद के दलपतपुर के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायलों में एक किशोर शौर्य, उसकी मां अनीता और बड़ा भाई राकेश शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मुंडापांडे…

Read More

मेरठ में बस की टक्कर से युवक की मौत:ड्राइवर फरार, पीछे से मारी थी रोडवेज बस ने टक्कर

मेरठ के बेगमपुल पर रविवार रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। भैंसाली बस अड्डे की ओर पैदल जा रहे युवक को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस और राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के…

Read More

पिता के जेल जाने के बाद बेटी की मौत:मजदूर की मौत के मामले में संविदाकर्मी हुआ था गिरफ्तार, पुलिस बोली- बीमार चल रही थी

सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर की मौत के मामले में जेल भेजे गए संविदा लाइनमैन की 20 वर्षीय बेटी शिखा पांडेय की रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। जफरापुर निवासी शिखा लंबे समय से बीमार थी। पुलिस के अनुसार, उसकी करीब तीन साल से बीमारी का इलाज चल रहा था।…

Read More

सिद्धार्थनगर में पोस्टर हटाने पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता:समर्थकों ने इटवा चौराहे पर एक घंटे तक सड़क किया जाम

सिद्धार्थनगर के इटवा नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार रात भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी के स्वतंत्रता दिवस की बधाई वाले पोस्टर-बैनर हटाए जाने को लेकर विवाद हो गया। पोस्टर हटाए जाने से नाराज समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इटवा चौराहे समेत कई प्रमुख मार्गों पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। रात करीब नौ बजे…

Read More

जमीन-जायदाद के विवाद में 8 वर्षीय भतीजे की हत्या:ललितपुर पुलिस ने चाची को किया गिरफ्तार, मासूम को जबरन पिलाया था जहर

ललितपुर के बानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्ला में जमीन-जायदाद के विवाद को लेकर 8 वर्षीय भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी चाची पुष्पा पत्नी हरकिशन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुष्पा ने बच्चे को जबरन कीटनाशक दवा पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष अरुण तिवारी…

Read More

जी-20 रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत:तीन लोग थे सवार दो घायल, मोड़ पर अनियंत्रित होकर हुआ हादसा

लखनऊ गोमतीनगर विस्तार थानाक्षेत्र में रविवार को जी-20 रोड पर बड़ा बैराज के आगे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 28 साल की युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी…

Read More

भाजयुमो ने वंदे मातरम अपमान पर निकाला कैंडल मार्च:महराजगंज में कांग्रेस कार्यालय के बाहर जताया विरोध

महराजगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान के विरोध में आयोजित किया गया था। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अमन पांडे, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, के…

Read More