हजरतगंज में खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में लगी आग:धुएं से भर गया पूरा भवन, कोई जनहानि नहीं


लखनऊ में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हजरतगंज स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय भवन में आग लग गई। धुँवा उठता देख मौके पर हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम हजरतगंज को एआरओ-आईपी के जरिए सूचना दी गई। इसके बाद अग्निशमन केंद्र हजरतगंज से दो दमकल गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर भवन में ज्यादा धुआं भरा हुआ था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल और अग्निशमन अधिकारी हजरतगंज राम कुमार रावत के निर्देशन में टीम ने आग बुझाने के साथ ही भवन से धुआं बाहर निकालने का काम शुरू किया। इसके बाद पूरे भवन में सर्च अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया गया कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ न हो। दमकल कर्मियों के अथक प्रयास के बाद कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *