शिवानंद चौरसिया को शहीद का दर्जा देने की मांग:सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को आर्थिक सहायता की मांग

देवरिया में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर शाम सात बजे सुभाष चौक पर दिवंगत शिवानंद चौरसिया को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने शिवानंद चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को…

Read More

2011 रिपीट कर 2012 वाली कामयाबी की तैयारी में सपा:गुडलक के लिए गोरखपुर में होगा राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन; 3 दिन रहेंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी सितंबर महीने में गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। नवंबर 2011 में चंपा देवी पार्क में इस तरह का आयोजन हुआ था और उसके कुछ महीनों बाद हुए 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आयी थी। 15 साल बाद पार्टी एक बार फिर 2011…

Read More

भाजपा सरकार पर आरक्षण घोटाले का आरोप:सपा ने कहा- 22 विभागों में 11 हजार से अधिक पद कम मिले

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया है। सपा ने इसे ‘महाघोटाला’ करार दिया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दान बहादुर मधुर…

Read More

कांग्रेस 403 सीटों पर लड़े तो अच्छी बात- अफजाल अंसारी:बोले- जरूरत पड़ी तो चुनाव बाद भी हो सकता है गठबंधन

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद अफजाल अंसारी ने हाल ही में राजनीतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और सपा के संभावित संबंधों पर महत्वपूर्ण बयान दिया, साथ ही बिहार में हुए एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए। अंसारी ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है…

Read More

सीतापुर में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर:सपा सांसद आनंद भदौरिया ने खंभे पर चढ़कर हटाए पोस्टर, SP से मिला डेलीगेशन

सीतापुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ शहर की सीमा के बाहर लगाए गए पोस्टरों और बैनरों को लेकर सोमवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। पोस्टरों की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने स्वयं खंभे पर चढ़कर बैनर फाड़ दिए, जबकि…

Read More

प्रयागराज में भाजपा को झटका:ब्राह्मण समाज के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए

प्रयागराज में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। सपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार…

Read More

राजभर बोले- अखिलेश ने अब्बास अंसारी को धोखा दिया:गाजीपुर में कहा- वे पहले से सपा के विधायक रहे, पर उनका गलत फायदा उठाया गया

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा और सपा सांसदों की टूट निश्चित है। राजभर ने यह भी कहा कि अब्बास अंसारी शुरू से ही समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर…

Read More

लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगी होर्डिंग:राजभर पर साधा निशाना, इखलाक बोले – जिसके विधायक सपा का झंडा लगा रहे वो पार्टी तोड़ने की बात कर रहा है

लखनऊ में होर्डिंग वार लगातार जारी है। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर कैबिनेट मिनिस्टर ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ होर्डिंग लगी। सपा नेता इखलाक अहमद ने होर्डिंग लगवाते हुए निशाना साधा। राजभर कि तस्वीर के साथ लिखा “अरे भाई मेरे विधायक तो खुद सपा का झंडा लगाए घूम रहे है और मैं सपा तोडने की…

Read More

सपा सांसदों के खिलाफ फर्जी खबर प्रसारित:सपाईयों ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र, कार्रवाई की मांग

औरैया में समाजवादी पार्टी के सांसदों के खिलाफ एक फेसबुक पेज पर फर्जी खबर प्रसारित होने के बाद सपाईयों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे और दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसपी अभिषेक भारती से मुलाकात की। उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी…

Read More

सांसद चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर दिया जोर

बाराबंकी के निंदूरा ब्लॉक स्थित कुर्सी कस्बे में गुरुवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे सांसद का काफिला कुर्सी पहुंचा। इस दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका…

Read More