लखनऊ के न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण छठी उत्सव:डिजिटल झांकी में बरसाना की होली; भक्तिमय गीतों पर भजन प्रस्तुतियां हुईं
लखनऊ के अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में मित्तल परिवार की ओर से श्रीकृष्ण छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर की एकमात्र डिजिटल मूविंग जन्माष्टमी झांकी में इस बार बरसाना की होली का जीवंत दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। राधा-कृष्ण, गोपियों और ग्वाल-बालों ने होली के मस्ती भरे गीतों पर नृत्य किया। रंग-गुलाल और…