लखनऊ विश्वविद्यालय में युवा संसद:छात्रों ने दिखाई नेतृत्व क्षमता; राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया


लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत 2047 युवा संसद’ में युवाओं ने नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का परिचय दिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्री और सांसद की भूमिकाएं निभाते हुए विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। इसमें नितिन पाण्डेय ने पर्यटन मंत्री, दिव्यांश ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री और आर्यन रावत ने सांसद की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, आत्मविश्वास और प्रभावी तरीके से निभाया। युवा संसद के दौरान उन्होंने नेतृत्व क्षमता के साथ समसामयिक विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। उनके प्रदर्शन को सराहा गया और शानदार उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय और युवा शक्ति के लिए भी गौरव की बात है। विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया, नेतृत्व और जिम्मेदारी को करीब से समझा। प्रतिभागियों का कहना है कि गोल्ड मेडल उनके लिए सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि युवा शक्ति, नेतृत्व क्षमता और विकसित भारत 2047 के संकल्प की पहचान है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार मिल सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प भी दोहराया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *