खाद्य सुरक्षा विभाग ने 750 किलो मिठाई नष्ट कराई:रक्षाबंधन से दो दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चला; 600 किलो जब्त की गई

रक्षाबंधन से दो दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता दिखी। मिठाई की जांच की गई और खराब मिलने पर 750 किलो मिठाई को नष्ट करा दिया गया। 600 किलो मिठाई को जब्त कर लिया गया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा। हालांकि रक्षाबंधन को देखते हुए लोगों ने मिठाई की खरीद शुरू कर दी…

Read More

संभल में घी यूनिट पर छापा, लाइसेंस निलंबित:अपमिश्रक मिलने पर वृंदावन धाम सील, FIR दर्ज होगी

संभल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार शाम मौलागढ़ गांव स्थित श्री वृंदावन धाम नामक घी निर्माण इकाई पर छापा मारा। शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक चली कार्रवाई में अपमिश्रक और अज्ञात रसायन मिलने पर इकाई का लाइसेंस निलंबित कर उसे सील कर दिया गया। खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ चंदौसी कोतवाली में…

Read More

गाजियाबाद में 160 किलो मिलावटी खोया पकड़ा:17 टिन वनस्पति फैट और स्किम्ड मिल्क पाउडर भी मिला, नष्ट कराया

गाजियाबाद में खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को भोजपुर के कलछिना गांव में मिलावटी खोवा बनाने के ठिकाने पर छापा मारा। टीम ने मौके से 160 किलो मिलावटी खोवा बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। यहां खोवा तैयार करने में विभिन्न रसायनों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। जिलाधिकारी…

Read More

बलिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:चार प्रतिष्ठानों से सात नमूने लिए, 75 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई

बलिया के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए गए। एक दुकान पर करीब 75 किलो बदबूदार और मक्खियों से भरी मिठाई मिली, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट…

Read More

बहराइच में मिलावटखोरों पर कार्रवाई:120 किलो दूषित मिठाई नष्ट, मिठाई-दूध के 11 सैंपल जांच को भेजे

रक्षाबंधन से पहले बहराइच में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को विभाग की चार टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में मिठाई की दुकानों और डेयरियों पर छापेमारी की। इस दौरान रमवापुर स्थित एक मिठाई की दुकान से करीब 120 किलो खराब और दूषित…

Read More

कानपुर देहात में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा:विशेष अभियान में 7 नमूने लिए, हानिकारक रसायन मिलने पर FIR

कानपुर देहात में आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देश पर जिले…

Read More

बाराबंकी में मिलावटखोरों पर शिकंजा:रक्षाबंधन से पहले 3416 किलो नमकीन जब्त, खोया-पनीर इकाइयों की जांच

बाराबंकी। में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बाराबंकी और अयोध्या की संयुक्त टीम ने अहमदपुर टोल प्लाजा पर खाद्य पदार्थों से लदे 22 वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान खोया, पनीर और नमकीन के चार नमूने लिए…

Read More

गाजियाबाद में 10 क्विंटल छेना रसगुल्ला नष्ट कराया:4 सैंपल लिए, केमिकल से बनाने का शक, खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

गाजियाबाद में रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों से पहले सोमवार देर शाम खाद्य विभाग की तीन टीमों ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर में छापेमारी की। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में टीम ने लगभग 10 क्विंटल छेना रसगुल्ला जब्त कर मौके पर ही नष्ट करा दिए। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग खाद्य पदार्थों…

Read More

पैकेज्ड वाटर यूनिट पर छापा, फर्जी लाइसेंस का आरोप:बरेली में 3915 बोतलें सीज, निर्माता का पता भी अधूरा

बरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फरीदपुर स्थित एक पैकेज्ड वाटर इकाई अनुप्रिया बेवरेजेज पर छापा मारा। जांच के दौरान बोतलों पर कथित तौर पर फर्जी लाइसेंस नंबर और अधूरा पता दर्ज होने का मामला सामने आया। विभाग ने मौके से बिक्री के लिए तैयार 3915 बोतलें सीज कर दीं, जिनकी अनुमानित कीमत 48,060 रुपये…

Read More

दो छात्रों की मौत के बाद खाद्य जांच पर सवाल:विद्यालय की रसोई से लिए छह नमूने लखनऊ की लैब में जमा नहीं हुए

बांदा में बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की मौत के बाद खाद्य विभाग की जांच की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के तीन दिन बाद भी विद्यालय की रसोई से लिए गए खाद्य पदार्थों के छह नमूने लखनऊ स्थित खाद्य प्रयोगशाला में जमा नहीं हो सके। नमूने बुधवार देर रात…

Read More