खाद्य सुरक्षा विभाग ने 750 किलो मिठाई नष्ट कराई:रक्षाबंधन से दो दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चला; 600 किलो जब्त की गई


रक्षाबंधन से दो दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सक्रियता दिखी। मिठाई की जांच की गई और खराब मिलने पर 750 किलो मिठाई को नष्ट करा दिया गया। 600 किलो मिठाई को जब्त कर लिया गया है। यह अभियान अभी जारी रहेगा। हालांकि रक्षाबंधन को देखते हुए लोगों ने मिठाई की खरीद शुरू कर दी है। आज मिठाई की दुकानों पर और भीड़ होने की संभावना है। विभाग का फोकस बाहर से आने वाली मिठाई और खोये पर रहा। यही कारण है कि बसों और निजी वाहनों पर नजर रखी गई। कुसम्ही बाजार की ओर जा रहे एक वाहन को रोक कर चेक किया गया तो उसमें मिठाई मिली। उसके बारे में पूछा गया तो ले जाने वालों ने बताया कि केक है। जांच में मिठाई संदिग्ध दिखी। यहां से 600 किलो मिठाई जब्त कर ली गई। नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। वाहन में फ्रोजन मटर भी था। उसका नमूना भी लिया गया है। इसी तरह सोनबरसा में सोनपापड़ी का नमूना संग्रहीत किया गया। टीम ने चौरी चौरा में एक मिठाई बनाने वाले प्रतिष्ठान में जांच की तो काफी गंदगी मिली। संचालक जांच की भनक लगते भाग गया। यहां प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। इसी तरह जिले में अलग-अलग स्थानों पर भी जांच की गई। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 750 किलो मिठाई नष्ट कराया गया। इसमें 500 किलो मिठाई और 250 किलो अन्य सामग्री नष्ट कराई गई। श्रीजी इंटरप्राइजेज से लड्‌डू, छेना और पेड़ा के नमूने लिए गए। शहर के नामी ब्रांड को पहले की क्लीन चिट
शहर में मिठाई के नामी ब्रांड की ओर खाद्य सुरक्षा विभाग ने देखा भी नहीं। इन्हें इनके नाम पर ही क्लीन चिट दे दी गई। जबकि रक्षाबंधन हो या कोई अन्य त्योहार, इनका उत्पादन कई गुना बढ़ जाता है। एक दिन पहले से ही इनके यहां मिठाई खरीदने की लाइन लगती है। उत्पादन बढ़ाने के बाद भी कभी इनके यहां से सैंपल लेने की कोशिश नहीं की जाती। विभाग ने जांच के लिए पूरा फोकस ग्रामीण इलाकों पर ही किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *