गोरखपुर में शुक्रवार को 6 घंटे गुल रहेगी बिजली:केबल मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 9 बजे से होगी कटौती
गोरखपुर के विभिन्न उपकेंद्रों और इलाकों में शुक्रवार को केबल रिपेयरिंग, रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 33 केवी राप्तीनगर न्यू और 33 केवी सूरजकुंड लाइन के केबल मरम्मत कार्य की वजह से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे गोरखनाथ मंदिर, सूरजकुंड,…