![]()
बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बुधवार को खास अंदाज में बधाई दी गई। सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने रेत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाई। उन्होंने बताया कि इस कलाकृति को तैयार करने में करीब 14 घंटे लगे। 14 घंटे में तैयार की रेत की कलाकृति रूपेश सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह कलाकृति तैयार की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हर पल जनता के लिए समर्पित है। रूपेश सिंह के मुताबिक, प्रधानमंत्री 76 साल की उम्र में भी 24 घंटे में करीब 18 घंटे जनता के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा और भारतीय को अपने-अपने अंदाज में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देनी चाहिए। विश्वकर्मा जयंती का भी किया जिक्र सैंड आर्टिस्ट ने बताया कि बुधवार को विश्वकर्मा जयंती भी थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के निर्माण से जोड़ा जाता है, उसी तरह प्रधानमंत्री को वह भारत के शिल्पकार के रूप में देखते हैं। उन्होंने अपनी कलाकृति के जरिए प्रधानमंत्री को 76वें जन्मदिन और 25 साल से देश की सेवा में लगे होने पर बधाई दी। बड़े आयोजनों पर भी बना चुके हैं कलाकृति रूपेश सिंह ने बताया कि जब भी प्रधानमंत्री से जुड़ा कोई बड़ा आयोजन या उपलब्धि होती है, वह रेत की कलाकृति के जरिए अपनी ओर से बधाई देते हैं। उन्होंने हाल ही में भारत में हुए जी-20 और ब्रिक्स आयोजनों का भी जिक्र किया। मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने देखी कलाकृति बुधवार दोपहर करीब 3 बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र समेत अन्य लोग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने सैंड आर्टिस्ट की बनाई कलाकृति देखी और उसकी सराहना की।
Source link
सैंड आर्टिस्ट ने रेत पर बनाई पीएम मोदी की तस्वीर:76वें जन्मदिन पर दी बधाई, बोले- PM भारत के शिल्पकार की तरह देश की रचना कर रहे हैं