सोनभद्र में सेवा दिवस पर जले 51,00 दीप:डायट रोशनी से जगमगाया, जिले में 5 लाख दीपों से मनाया ‘आशीर्वाद का दीया’


सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और 25 साल की जनसेवा के प्रति आभार जताने के लिए गुरुवार को जिले में ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रॉबर्ट्सगंज के डायट परिसर में शाम 7 बजे एक साथ 5,100 दीप जलाए गए। दीपों से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। जिले के अलग-अलग इलाकों में भी लोगों ने दीप जलाकर जनसेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प में भागीदारी की। डायट परिसर में 5,100 दीपों से बनी रंगोली कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दीप जलाए। लाभार्थियों और आम लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डायट परिसर में 5,100 दीपों से बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। जिले में करीब पांच लाख दीप जलाए गए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिले के सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर लगाए गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर रक्तदान अभियान चलाकर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि शाम को जिले के अलग-अलग इलाकों में नागरिकों ने दीप जलाकर सेवा दिवस मनाया। इस दौरान करीब साढ़े चार से पांच लाख दीप जलाए गए। सरकारी इमारतों और प्रमुख स्थानों पर भी दीप जलाए सेवा दिवस के तहत जिले में बड़े विकास कार्यों, सरकारी इमारतों और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी के बीच जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों ने जनसेवा, विकास और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। देखें दीपोत्सव की 2 फोटो…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *