States Told To Follow Rules

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को नए निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने कहा है कि पहले से बने सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। इसके लिए 9 जुलाई को सभी राज्यों और मंत्रालयों को पत्र भेजा गया है।

मंत्रालय ने बताया कि नियमों में पहले से तय है कि किन कार्यक्रमों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाना या बजाना जरूरी है और किन मौकों पर इन्हें प्रस्तुत किया जा सकता है। अगर दोनों एक साथ प्रस्तुत किए जाएं तो पहले राष्ट्रगीत और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। जिन राज्यों में राज्य गीत भी होता है, वहां तय क्रम का पालन करना होगा।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के मूल शब्द, सही उच्चारण और तय प्रस्तुति का पूरी तरह पालन किया जाए। इसके लिए दोनों का आधिकारिक पाठ और सही उच्चारण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, ताकि किसी तरह की गलती न हो।

खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *