वायु सेना के नए प्रमुख को बधाई:सुधाकर मिश्रा बोले- आपके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छुएगी वायु सेना


एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का नया प्रमुख नियुक्त किए जाने पर उनके करीबी और भारतीय युवा जनशक्ति संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बधाई दी। आशुतोष दीक्षित का हरदोई, सीतापुर और लखनऊ से विशेष जुड़ाव है। उनकी नियुक्ति की जानकारी पर करीबी और रिश्तेदारों ने खुशी जताई। सुधाकर मिश्रा ने कहा कि मां भारती की सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति आशुतोष दीक्षित के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा को नमन है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय वायु सेना नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। मिश्रा ने कहा कि देश की सुरक्षा में वायु सेना की महत्वपूर्ण भूमिका है और नए प्रमुख के नेतृत्व में संगठन की क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के सफल और गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *