ट्रम्प ने नोबेल नहीं मिलने पर जताई नाराजगी:कहा- मैंने 8 युद्ध रोके, हर युद्ध पर शातिं पुरस्कार मिलना चाहिए था, पिल्लै को कोई नहीं जानता


ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह पुरस्कार उन्हें नहीं देकर नॉर्वे ने अपने ऊपर ऐसा दाग लगा लिया है, जो कभी नहीं मिटेगा। ट्रम्प ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक बताते हुए कहा कि उन्हें हर सुलझी जंग के लिए आठ बार पुरस्कार मिलना चाहिए था। ट्रम्प ने यह बयान नॉर्वे की नोबेल समिति की ओर से इस साल का शांति पुरस्कार नवी पिल्लै को दिए जाने के बाद दिया। ट्रम्प ने एक चुनावी रैली के दौरान पिल्लै को रहस्यमयी व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस व्यक्ति के बारे में कभी नहीं सुना। किसी ने भी नहीं सुना।’ 2018 से नोबेल प्राइज मांग रहे ट्रम्प

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *